बलिया डीएम हुए सख्त, 22 पंचायत सचिवों का रोका एक दिन का वेतन, हड़कंप

बलिया। स्वच्छता अभियान की अति महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक से गायब रहने वाले 22 पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जिलाधिकारी भवानी सिंह ने दिए।

साथ ही यह भी कहा कि वेतन काटने के आदेश में सर्विस ब्रेक का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक में भाग लेने के लिए पहले ही कड़ी चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके कुल 210 सचिवों में 22 गैरहाजिर थे। डीएम ने इसको लापरवाही की पराकाष्ठा बताया।

बता दें कि जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान की जमीनी स्तर पर समीक्षा करनी शुरू कर दी है। शनिवार को शाम उन्होंने बारी-बारी से एक-एक ग्राम पंचायत की समीक्षा की। प्रगति खराब मिलने पर सम्बन्धित सचिव को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि आगामी कुछ दिनों में ही सुधार नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सचिवों पर और बड़ी कार्रवाई के संकेत जिलाधिकारी ने दिए।
खराब प्रगति वाले एडीओ पंचायत को भी खरी-खोटी का करना पड़ा सामना

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति अक्षम्य होगी। डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, एडीओ पंचायत अविनाश कुमार समेत पंचायत विभाग के जिम्मेदारों को तत्काल स्थिति में सुधार लाने को कहा। साथ ही लापरवाही से बाज नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीएम दीनबन्धु सिंह, स्वच्छता सलाहकार शैलेश ओझा आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago