बलिया- बैकरोल से घाघटा कटान हुई तेज, भयभीत हुए लोग

बलिया।
जनपद के मनियर क्षेत्र में घाघरा की ऊफनाती लहरें दिनों दिन उग्र रूप धारण करती जा रही है। जिससे कटान का सिलसिला और तेज हो चला है। उफनाई घाघरा नदी में पानी की धार में तेजी आने के कारण नदी का पानी बैकरोल करने से तटवर्ती गांव ककरघटा ख़ास, रीगवन छावनी, नवका गांव, के लोग भयभीत हैं। घाघरा का कटान से लोगों की रूह कांप जा रही है। नदी का पानी इन गांवों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है जिसके कारण गांव से सटकर बोरिया में बोल्डर डालकर बनाये गये स्परो का धसना चालू हो गया जिससे बाढ़ विभाग के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी है।

हांलाकि अधिकारी भी संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ विभाग द्वारा बनाए गए स्पर में दरार पडना चालू हो गया है दो दिन पहले नदी में बनाए गए स्पर ध्वस्त हो जाने के कारण ग्रामीण काफी चिंतित हैं। यदि नदी के पानी का बेग की धारा व पानी का बैकरोल इसी तरह से बना रहा तो बाढ़ विभाग द्वारा बनाए गए सभी स्पर नदी के आगोश में चले जाायेगे और बाढ़ बिभाग पंगु बन जाएगा।ग्रामीण नदी बढती धार से चिन्तित रतजगा कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago