बलिया। जनपद के रेवती थाना के समीप स्थित पूर्वाचल बैक की दतहा शाखा से शनिवार को पैसा निकाल कर बाजार मे आ रहे ब्यक्ति के सामने पीतल की गुल्ली गिराकर उचक्कों ने बाईस हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया। वहीं लोगो के सहयोग से पकड़े गये एक उचक्के को पुलिस को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगासागर यादव निवासी तिलापुर लमुही अपनी पत्नी शान्ती देवी के साथ बैक से 23000 रूपये निकाल कर 1000 रूपये पत्नी को दिया तथा 22000 रूपये अपनी पाकेट मे रखकर बाजार मे आ रहा था । इसी बीच पहले से घात लगाये चार उचक्को मे एक ने पीतल की गुल्ली सड़क पर गिरा दिया।
दूसरा गंगासागर से गुल्ली के संबंध मे पूछते हुए पशुचिकित्सालय के समीप सुनसान जगह पर ले आया । जहां होठो पर सफेद दाग़ वाले दूसरे उचक्के ने गंगासागर के बांह मरोड़ कर पैकेट से 22000 रुपया निकाल लिया तथा फरार हो गये। घटना से अवाक गंगासागर एक उचक्के को पीछाकर एक दुकान पर पकड़ लिया तथा शोर मचाया। लोगो के सहयोग से पकड़े गये उचक्के को पुलिस को सौप दिया । स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…