बलिया में अंबेडकर समाज पार्टी ने जलाई मनुस्मृति, चार गिरफ्तार

बलिया। जनपद के रसड़ा के प्यारे लाल चौराहे पर अम्बेडर समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दरम्यान प्रदर्शनकारियों ने गीता, श्रीरामचरित मानस व मनुस्मृति ग्रंथों का दहन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला नेत्री सहित चार गिरफ्तार किया है।

बताते चले कि विगत दिनों संसद के समीप पिछले 9 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा भारतीय संविधान को जलाये जाने के विरोध में अंबेडकर समाज पार्टी द्वारा शनिवार को प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। इस दरम्यान प्रदर्शनकारियों ने नगर के ही प्यारे लाल चौराहे पर पहुंचकर गीता, श्रीरामचरित मानस व मनुस्मृति ग्रंथों का दहन किया।

धार्मिक ग्रंथों के जलाये जाने की भनक पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई उसने प्रर्दशन का नेतृत्व कर रही महिला नेत्री गीता उर्फ शबनम सिंह सहित अमित कुमार, शशिकांत व आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बावजूद भी प्रदर्शनकारी काफी देर तक डटे रहे और वे नारेबाजी करते रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शनकारी सबेरे से ही डाक बंगला के समीप एकत्रित हुए और अंबेडकर समाज पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव गीता उर्फ शबनम सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर भगत सिंह तिराहा, डाक बंगला रोड, मुंसफी तिराहा तथा स्टेशन रोड होते हुए प्यारे लाल चौराहा पहुंचे।

इस बीच प्रदर्शनकारी ब्राम्हणवाद की अर्थी पर रखे गीता, श्रीराम चरित मानस व मनुस्मृति ग्रंथों को बीच सड़क पर रखकर नारेबाजी करते रहे और उसके बाद उन्होंने इन सभी ग्रंथों में आग लगा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago