महाबीरी झंडा गाड़ने पर हुये विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

बलिया।
जनपद के रेवती थाने पर शनिवार को महाबीरी झंडा गाड़ने के मशले पर हुई विवाद को लेकर एक पक्ष के सैकड़ों लोग ​थाना परिसर पर घेर लिया। वहीं मामले का निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष ने आगामी 27 अगस्त को एसडीएम बांसडीह एवं सीओ बैरिया की उपस्थिति में करने का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाने पर शनिवार को दो पक्षों के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्री दूबे ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से कहा कि गरीबों, मजलूमों तथा शोषितों के मामले में गम्भीरता से लें। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए।क्यों कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की तरह दलाली का कार्य नहीं करते हैं। विवाद का कारण 15 अगस्त वाले दिन महाबीरी झंडा गाड़ने को लेकर हुई थी।
कहासुनी के मामले में एक पक्ष के सैकड़ों लोग मय कागजात सहित थाने पहुंचे।

जहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मामले का निस्तारण आगामी 27 अगस्त को एसडीएम बांसडीह एवं सीओ बैरिया की उपस्थिति में करने का आश्वासन दिया। स्थानीय बाजार में दो व्यवसाईयों के बीच चौकी रखने को लेकर विगत एक माह से चल रहे विवाद के मामले में करीब तीन दर्जन से अधिक व्यवसाई थानें पहुंच गये। दोनों पक्षों की सहमति से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री ओंकार नाथ ओझा को दोनों पक्षों के साथ बैठकर मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago