Categories: बलिया

बलियाः फुटब्रिज से जुड़ेगा प्लेटफार्म 4, मंडल रेल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

बलिया। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। वे पूरी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां चल रहे काम का बारीकी से जांच की।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता युक्त ढंग से समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या चार से फुट ब्रिज से जोड़ने की सख्त हिदायत दी।बलिया स्टेशन भवन की छत बरसात में टपके न इसके लिए ढलाई करने और सेकेंड इंट्री को और चौड़ा करने का निर्देश दिया। रेनोवेटेड लाइटिंग, यात्री आरक्षण केंद्र के कार्यों, प्लेटफार्म के शेड़ों के सुंदरीकरण, ग्रेनाईट फ्लोरिंग आदि कार्यो का निरीक्षण किया। पार्किंग की जगह शिफ्ट करने तथा यात्री प्रतीक्षालयों में और सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।

इस दौरान डीआरएम ने अन्य चीज़ों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मालगोदाम चौराहा से स्टेशन व एससी कालेज आने जाने के लिए सड़क निर्माण, मालगोदाम के पास सुंदर पार्क निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से सुरेमनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, कौशलेश सिंह, स्टेशन अधीक्षक सुनिल सिंह, यातायात निरीक्षक संजय सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago