Categories: बलिया

बलिया – बाइक ने 2 साइकिल सवारों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बलिया। बांसडीह क्षेत्र में हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक मौत हुई। हादसे में उसका साथी गंभीर से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसरा रहा।

बताया जा रहा है कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टड़वां निवासी 42 वर्षीय किशुन राजभर और 46 वर्षीय वीरबहादुर वर्मा एक ही साइकिल से छोटकी सेरिया किसी काम से गए थे। रात में दोनों साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी सहतवार-राजपुर मार्ग पर छोटकी सेरिया गांव से कुछ दूर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि बाइक सवार फरार होने में कामयाब हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया। फिर परिजन दोनो को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago