Categories: बलिया

1.59 करोड़ से सुधरेगी बलिया की बिजली व्यवस्था, बदलेंगे जर्जर तार और ट्रांसफार्मर

बलिया की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शासन ने 1.59 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है। जिसकी मदद से विभाग के द्वारा अलग-अलग कामों को पूरा किया जाएगा।

विभाग के द्वारा बनाए गए प्लान के मुताबिक अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों के तहत कुल 57 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अलग-अलग स्थानों पर छह, द्वितीय में 17, तृतीय में 19 व विद्युत वितरण खंड तृतीय के क्षेत्र में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में पांच, द्वितीय में तीन, तृतीय में दो नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।

कहा जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगाने के अलावा विभाग ने जर्जर तारों को बदलने की योजना बनाई है। विभाग ने कुल 75 किलोमीटर जर्जर तार बदलने की तैयारी कर ली है। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम में 10 किमी, द्वितीय में 30 किमी, तृतीय में 20 किमी व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के क्षेत्र में 15 किमी नंगे तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाए जाएंगे। 58 किलोमीटर जर्जर एबीसी केबल को बदलने की तैयारी विभाग ने कर ली है।बिजली विभाग की योजना धरातल पर उतरती है तो विद्युत वितरण खंड प्रथम में आठ किमी, द्वितीय में 20 किमी, तृतीय में 16 किमी व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के क्षेत्र में 12 किमी जर्जर एबीसी केबल बदले जाएंगे। नगरा स्थित उपकेंद्र के जर्जर 11 केवी स्विच गियर भी बदले जाएंगे।

बलिया विद्युत अधीक्षण अभियंता वकार अहमद का कहना है कि शासन की ओर से वर्ष 23-24 के लिए 1.59 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे कई तरह के कार्य अगले माह में कराए जाएंगे। इससे गर्मी के दिनों में निर्बाध आपूर्ति करना आसान होगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago