Categories: बलिया

कमिश्नर ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, अफसर की लगायी क्लास!

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हो रहे बिल्डिंग निर्माण और गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का स्थलीय निरीक्षण मंडलायुक्त ने गुरुवार को किया। कार्य की प्रगति अभी नहीं के बराबर होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यूनिवर्सिटी का यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता वाला काम है और इसमें दो महीने में कार्य की कोई प्रगति नहीं होना अत्यंत आपत्तिजनक है।  उन्होंने कहा कि 15 करोड़ मिल भी चुका है, इसके बावजूद लेटलतीफी के कारण लागत बढ़ती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

चेताया कि बरसात होने के पहले अगर अपेक्षित प्रगति नहीं दिखे तो उससे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। हालांकि, गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की प्रगति को लेकर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एसएन पाल, अतुल सिंह आदि थे।मंडलायुक्त ने कटहल नाले के सफाई कार्य व रेगुलेटर लगाने के कार्य के बाबत एक्सईएन सिचाई सीबी पटेल से पूछताछ की। बताया गया कि कटहल नाले की सफाई वाला ठेकेदार तीन दिन पहले कार्य छोड़ भाग गया है। वर्तमान में सफाई कार्य नहीं होने की बात अधिशासी अभियंता द्वारा कहे जाने पर

कमिश्नर ने कहा कि इससे सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि यहां भ्रमण कर कोई हल निकाला जा सके। रेगुलेटर के निर्माण के सम्बंध में बताया कि टेंडर हो चुका है। बजट नहीं होने की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मंडलायुक्त ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का निर्देश दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago