Categories: बलिया

विधायक उमाशंकर सिंह ने की मांग- रसड़ा सीएचसी को स्पेशिएलिटी अस्पताल का दर्जा दिया जाए

बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में रसड़ा सीएचसी को स्पेशिएलिटी अस्पताल का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बलिया में कोई मेडिकल कॉलेज या उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता और मरीज परेशान होते हैं।

वहीं कुछ मरीज इलाज नहीं मिलने के कारण वाराणसी व गोरखपुर जाते हैं। इन्हीं सब परेशानियों को गिनाते हुए उन्होंने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए उसे सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रसड़ा जिले का दूसरा बड़ा अस्पताल है। यहां से सटे गाजीपुर, देवरिया और मऊ से लोग अस्पताल में आते हैं। ऐसे में अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है।

इसके अलावा उन्होंने राशन कार्ड सरेंडर के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्ड सरेंडर के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। विधायक ने राशन कार्ड सरेंडर को लेकर अफरातफरी की स्थिति को समाप्त करने की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago