Categories: बलिया

बलियाः सिकंदरपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार

बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को देखा जिसमें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

उन्होंने साफ-सफाई , दवा काउंटर एवं दवा की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधीक्षक को निर्देश दिया कि डॉक्टर मरीज को वही दवाई लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हो अन्यथा उसकी कोई अल्टरनेटिव दवा होनी चाहिए । डॉक्टरों के बाहर के मेडिकल की अधिकतम दवाएं लिखने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अस्पताल में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों के इलाज की जो भी कमियां हो उसमें जल्द से जल्द सुधार किया जाए जिससे अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े। उन्होंने हिदायत दी कि अगली बार निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलनी चाहिए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में स्वास्थ्य अधीक्षक व्यास जी एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago