बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल से शनिवार को मां-बेटी ने नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। राहत की बात रही कि नाविकों ने दोनों को डूबने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर के एक गांव निवासी एक और बेटी किसी बात से नाराज होकर शनिवार को अपने घर से निकल गईं। सिकन्दरपुर से सुबह वह सरयू नदी पर बने तुर्तीपार रेलवे पुल पर जा पहुंची। उन्होंने आत्महत्या के इरादे से पुल से नदी में छलांग लगा दी।
उन्हें नदी में कूदा देख आसपास के नाविक तुरंत पहुंचे और उफनदी नदी में मां-बेटी को डूबने से बचाया। उन्होंने दोनों को अपनी नाव पर बिठाकर नदी के बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी से पूछताछ की और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…