बलियाः कटहल नाले के पास बनेगा पॉथ-वे, खर्च होंगे 75 करोड़ रुपये

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दिया जा रहा है। कटहल नाले के एक तरफ विजयीपुर से बहादुरपुर तक पॉथ-वे निर्माण के लिए करीब 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लखनऊ भेज दिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

4 दिन पहले जिले में सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आए थे। उन्होंने विजयीपुर रेगुलेटर और कटहल नाले का निरीक्षण कर विभागीय बैठक में प्रोजेक्ट की जानकारी ली थी। अब निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में विजयीपुर रेगुलेटर से बहादुरपुर पुल तक एक तरफ 3 मीटर चौड़ा पॉथ-वे का निर्माण होगा। इसमें कुर्सी, सुंदरीकरण के साथ लाइटिंग भी होगा। कटहल नाले की सतह से 15 फुट ऊंची सीसी ढलाई वाली दीवार बनेगी, इससे पॉथ वे का नुकसान न हो। कटहल नाले पर एक पुलिया का निर्माण होगा इससे दूसरे तरफ के लोग आराम से पॉथ वे तक पहुंच जाएंगे।

अवैध कब्जे के कारण सात मीटर में सिमट गया है। पूर्व डीएम द्वारा बनाई गई त्रिस्तरीय टीम ने अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया था। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तीन नोटिस जारी हो चुका है। नाले के दोनों तरफ स्थानीय लोगों ने पांच मोटर के करीब अवैध अतिक्रमण किया है। सिंचाई विभाग अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने के से रेल पुल के बीच पाथ-वे लिए डीएम के आदेश का इंतजार कर रहा है।

परिवहन मंत्री ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की को लेकर कमर कस ली है। रविवार को उन्होंने करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर कटहल नाले का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल का कहना है कि परिवहन मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago