बलिया के तिखमपुर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सड़क किनारे बन रहे नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह कार्य बाधित है। 1-2 जगह अतिक्रमण भी मिला। नाला निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए इस नाले का निर्माण हो रहा है, और अगर समय से कार्य नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े तो यह क्षम्य नहीं है। कार्य के प्रति लापरवाही पर नाराज जिलाधिकारी ने शासन स्तर से कारवाई के लिए रिपोर्ट भेजने के संकेत दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष कुमार को फटकार लगाते हुए निर्माण की प्रगति के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की।
जिलाधिकारी ने कहा कि कई मोहल्लों के पानी के निकास के लिए यह नाला निर्माण जल्द से जल्द कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है, लिहाजा तत्काल सभी बाधाओं को दूर कर निर्माण में तेजी लाई जाए। जितना जल्दी हो सके निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करके पूरा किया जाए।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…