Categories: बलिया

बलियाः जिलाधिकारी ने किया दुबहर सीएचसी का औचक निरीक्षण

बलिया जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर बीपीएम, डीसीपीएम के अलावा अन्य दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका स्पष्टीकरण तलब किया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजों के एक्सरे के लिए कटी पर्चियों की संख्या रजिस्टर को देखा एवं दवा वितरण कक्ष में पहुंचे और दवाओं खासकर एंटी स्नैक वेनम आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मरीजों से बातचीत कर दवा वितरण का स्थलीय सत्यापन किया।

अस्पताल के प्रति रक्षा कक्ष में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया और बेहतर ढंग से रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में होने वाली डिलीवरी के बाबत पूरी जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ की कुछ आशा बहुओं ने गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी से मिलकर वेतन देर से मिलने व अन्य तमाम तरह की शिकायत की थी। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सीएचसी पर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों से शिकायती बिंदुओं पर आधारित पूछताछ की। उन्होंने साफ तौर पर चेताया कि जो भी शिकायतें हैं उसको दूर कर लिया जाए, अन्यथा बड़ी कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago