बलिया के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में हार्ट के मरीज को ऑक्सीजन न मिलने पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मरीज के परिजन घंटो तक ऑक्सीजन देने की गुहार लगाते रहे लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने एक न सुनी। इस लापरवाही के चलते मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद पूरे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मचने लगी। अपनी आंखों के सामने मरीज की मौत के बाद परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का कहना है कि जब ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाई तो डॉक्टर और नर्स एक दूसरी की ड्यूटी बताते हुए दौड़ते रहे। पर किसी ने मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी और तड़प-तड़प कर मरीज की मौत हो गई। पूरे मामले को लेकर CMO डॉक्टर तन्मय ककड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच के लिए मेरे नेतृत्व में 3 लोगों की टीम बनाई गई है। जो भी दोषी होगी उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि बलिया का जिला अस्पताल अधिकतर अपनी लापरवाहियों को लेकर सुर्खियों में रहता है। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर ज़ीरे व्यवस्था हैं ऊपर से डॉक्टर्स और स्टाफ की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ी रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…