सपा के बाद अब बसपा का ‘ब्राह्मण’ सम्मलेन, इस दिन बलिया आयेंगे सतीश मिश्र

बलिया। समाजवादी पार्टी के बाद अब बलिया में बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण सम्मलेन करने जा रही है। सपा द्वारा बलिया में प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न होने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मणों को रिझाने में लग गई है। चर्चा तो यहाँ तक है कि कि सपा का प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न होने के बाद बसपा से प्रबुद्ध समाज खिसके मत, इसको लेकर बसपा प्रबुद्ध विचार गोष्ठी का आयोजन 19 अगस्त को बलिया शहर में करने जा रहा है। जिसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकूल दूबे, विनय शंकर तिवारी सहित दिग्गज नेताओं को जमावड़ा होगा।

जिसके लिए शनिवार को बसपा के नेताओं की एक आवश्यक बैठक हुई। उसके बाद ब्राह्मण समाज के नेताओं ने शहर के कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। चेयरमैन केशरीनंद त्रिपाठी, उपेंद्र पांडेय, पप्पू तिवारी, पिंटू तिवारी, अंगद मिश्र फौजी मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। पिछले माह 23 जुलाई को बसपा ने अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन करके पूरे प्रदेश में यह आगाज किया कि पूर्वांचल में प्रबुद्ध समाज को एकजुट करके बसपा के मंच पर लाने की योजना बनाई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago