बलिया में सेना के जवान को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

बलिया- जिले में सेना के जवान को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी ‌स्थित चिरा बाबा स्थान के पास बदमाशों ने ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बलिया जा रहे सेना के जवान को पीछे से ओवर टेक कर गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बताया गया है कि बुलेट सवार हमलावरों ने पहले पेट मे सटा कर मारी गोली मिस होने पर फिर पैर में मार दी।  सूचना मिलते ही सुखपुरा थानाध्यक्ष गगन राज सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों की

मदद से जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोली निकाला। तत्पश्चात प्रा‌थमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल सेना के जावन का का नाम नीरज सिंह 27 पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी पकड़ी थाना बताया गया है। जवान ने  बताया कि सुंदरम जोशी और संजय सिंह मणी ने मुझे गोली मारी गोली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन टाडा मौके पर पहुच चुके हैं।

मामले में पुलिस का कहना है कि एक युवक को पैर गोली लगी है। हालत फिलहाल ठीक है। युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। जो सेना का जवान भी है। जवान ड्यूटी ज्वॉइन करने वाला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago