बलिया के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा,अलर्ट पर प्रशासन, हवाई सर्वेक्षण करेंगे जल शक्ति मंत्री

बलिया। गंगा नदी में बाढ़ आने से ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदई छपरा के बाशिंदों में डर पैदा हो गया है। कटान का दंश झेल चुके उदई छपरा निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी बैरिया द्वारा डुगडुगी पिटवा कर बाढ़ की चेतावनी के बाद से ही कटान के मुहाने पर बसे उदई छपरा निवासी अपना-अपना घर खाली कर रिश्तेदार या फिर NH- 31 पर रैन बसेरा बनाने में जुट गए हैं। गंगा के पानी ने अब पूरे गोपालपुर पंचायत के दुबेछपरा, उदई छपरा आदि गांव को घेर लिया है।

अब पानी धीरे धीरे पी एन इण्टर कॉलेज दुबेछपरा और अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा तक पहुंच रहा है। पानी जिस रफ्तार बढ़ रहा है, उससे लगता है कि ग्राम पंचायत के सभी रास्तो पर पानी भर जाएगा। और आवागमन बन्द हो जाएगा। वहीँ जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार सिंह रविवार को बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उपजिलाधिकारी बैरिया अभय सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

पानी तो नहीं रोका जा सकता पर जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि अभी पानी बढ़ेगा। किसी भी हालत में NH-31 तक आंच नहीं आने दी जाएगी। रामगढ़ में बने स्परों के चलते इस साल कटान नहीं है। पानी की धारा मुड़ कर सीधे दिशा में जा रही है। फिर भी विभाग हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago