बलिया : संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलिया: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सिकंदरपुर तहसील में जनसुनवाई की। इस अवसर पर आए हर एक फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण ​सुनिश्चित कराएं। पैमाइस से जुड़े मामलों में कहा कि नापी कर अगले थाना दिवस पर मामले का निस्तारण अवश्य करा दें। इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध ​कब्जे व भूमि विवाद से जुड़े मामले ज्यादातर आए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी मनायोग से लग जाएं तो अधिकांश समस्याओं को अपने स्तर से निपटा सकते हैं। यही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भी है। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम आपस में समन्वय बनाकर निस्तारण कराए। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि मौका मुआयना करके ही मामले को हल कराएं, ताकि शिकायतकर्ता भी निस्तारण की गुणवत्ता से पूरी ​तरह संतुष्ट हो सके। राशन वितरण आदि से जुड़े मामलों में जिला पूर्ति अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि सामान्य रूप से होने वाली जनसुनवाई में भी जनता की शिकायतों को पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को दौड़भाग नहीं करना पड़े।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस से सम्बन्धित मामलों को पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने सुना और निस्तारित करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीएमओ डॉ तनमय कक्कड़, एसडीएम प्रशांत नायक, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago