Categories: featured

बलिया जिला अस्पताल में समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन, मरीज की तड़प-तड़प कर हुई मौत!

बलिया के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में हार्ट के मरीज को ऑक्सीजन न मिलने पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मरीज के परिजन घंटो तक ऑक्सीजन देने की गुहार लगाते रहे लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने एक न सुनी। इस लापरवाही के चलते मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद पूरे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मचने लगी। अपनी आंखों के सामने मरीज की मौत के बाद परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि जब ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाई तो डॉक्टर और नर्स एक दूसरी की ड्यूटी बताते हुए दौड़ते रहे। पर किसी ने मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी और तड़प-तड़प कर मरीज की मौत हो  गई। पूरे मामले को लेकर CMO डॉक्टर तन्मय ककड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच के लिए मेरे नेतृत्व में 3  लोगों की टीम बनाई गई है। जो भी दोषी होगी उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि बलिया का जिला अस्पताल अधिकतर अपनी लापरवाहियों को लेकर सुर्खियों में रहता है। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर ज़ीरे व्यवस्था हैं ऊपर से डॉक्टर्स और स्टाफ की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ी रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago