बलिया जिला अस्पताल में खून की जांच बंद, प्राइवेट क्लीनिक में जांच कराने को मजबूर हो रहे मरीज

बलिया के जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर व्यव्स्थाएं बेपटरी हो गई हैं। अस्पाल की पैथोलॉजी में ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनलाइजर मशीन बंद होने से खून की जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीज काफी ज्यादा परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक मशीन का लैंप खराब है। इससे ही खूब की रीडिंग होती है। लखनऊ की साइरेक्स कंपनी मशीन की मरम्मत करती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन खराबी की सूचना दे दी गई है, लेकिन कोई टेक्नीशियन नहीं आए। लिहाजा, मधुमेह, संक्रमण, किडनी व लीवर, नवजात बच्चे की पीलिया समेत दर्जन भर की जांचें नहीं हो पा रही हैं।

जिला महिला अस्पताल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कई महिलाएं आती हैं, लेकिन अस्पताल में खून की जांच न होने पर महिलाओं को प्राइवेट क्लीनिकों का रूख करना पड़ रहा है। यहां महिलाओं से 1000 से 1500 रुपये लिए जा रहे हैं। महिला अस्पताल में रोजाना चार से पांच सौ मरीजों की ओपीडी है। 40 प्रतिशत लोगों को खून की जांच लिखी जाती है। इस समय प्रेग्नेंसी व ब्लड ग्रुप की मैनुअल जांचें ही हो पा रहीं हैं। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की रोज जांच कर उनकी स्थिति देखी जाती है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने बताया कि पैथोलॉजी में बायोकेमिस्ट्री एनलाइजर मशीन खराबी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मरम्मत करने वाली कंपनी को सूचित कर दिया गया है। टेक्नीशियन जल्द आकर मरम्मत करेंगे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago