Categories: बलिया

बलिया के ऋषभ ने NIFT परीक्षा में हासिल की 277 रैंक, नगर में हुआ सम्मान

बलिया के बांसडीह के रहने वाले ऋषभ कुमार पांडेय ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में ऑल इंडिया 277 रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे शहर में हर्ष का माहौल है।

ऋषभ कुमार, अशीष पांडेय के बेटे हैं। वो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल हैं और उन्होंने मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने स्थानीय नागरिकों के साथ ऋषभ के आवास पर जाकर उनको सम्मानित किया।

ऋषभ को विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे सहित प्रमोद सिंह, दिनेश तिवारी, सतेंद्र सिंह, सितांसु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि ऋषभ पांडेय ने नगर क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रतुल ओझा ने कहा कि स्थानीय विधायक केतकी सिंह के बाहर होने के कारण कार्यक्रम में नहीं उपस्थित हो पाई। उनके वापस लौटने के बाद ऋषभ को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संजय कुमार पांडेय,अवनीश पांडेय, मुनजी गोड़, बंटी चौबे, गोविंद कुमार, गोपाल गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago