लॉक डाउन के बीच बलिया में प्रशासन डोर-टू-डोर बाट रहा कंडोम

बलिया डेस्क : देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बलिया जिले में स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन के बाद जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में कंडोम के साथ माला-डी व परिवार नियोजन के अन्य किट बांटने के निर्देश दिए हैं. लॉकडाउन में अब तक लगभग 30 हजार कंडोम बांटे जा चुके हैं.

बलिया के एसीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि परिवार नियोजन किट बांटने का यह अभियान नया नहीं है. पहले से ही चल रहा है. लॉकडाउन में भी इसे जारी रखा गया है. डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन में मनोरंजन का साधन कम होते हैं, ऐसे में जनसंख्या न बढ़े इसे ध्यान में रखते हुए कंडोम बांटने वाले अभियान को जारी रखा गया है।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा ध्यान
स्वास्थ्यकर्मी जब भी लोगों के बीच जा रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हैं. आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के साथ परिवार नियोजन के फायदे बता रही हैं. आशाएं जहां बच्चों में अंतर रखने और अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं को छाया टेबलेट दे रही हैं, वहीं पुरुषों को कंडोम वितरित किए जा रहे हैं. एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर घर वापस आ गए हैं. परिवार नियोजन के लिहाज से यह समय अत्यधिक जरूरी है. इसलिए हम लोग परिवार नियोजन के फायदे बता रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago