बलिया डेस्क: वाराणसी के सागर दवा मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक पत्र जारी कर दवा एसोसिएशन तथा दवा दुकानदारों से कहा है कि पिछले एक महीने के अंदर जिन्होंने सागर दवा मंडी वाराणसी से दवा खरीदी है या कोई वाहन या चालक को भेजे हैं, तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 05498220857 पर बताएं ।
साथ ही 14 दिन के लिए स्वयं, परिवार के सभी सदस्य तथा दुकान पर काम करने वाले सभी स्टाफ होम क्वारंटाइन में रहें। वर्तमान में सागर दवा मंडी, वाराणसी को सील कर दिया गया है। डीएम श्री शाही ने यह भी कहा है कि व्यापारी या आम आदमी दवा खरीदने के लिए फिलहाल सागर दवा मंडी वाराणसी नहीं जाएं। बहुत जरूरी हो तो देवरिया होते हुए गोरखपुर से दवा खरीदें।
बहुत जरूरी होगा तभी मिलेगा बनारस का पास
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इस स्थिति में वाराणसी जाने से बचें। वाराणसी का पास भी अति आवश्यक या दुर्लभ परिस्थिति में ही एडीएम द्वारा जारी किया जाएगा। अगर बनारस में जिले का कोई व्यक्ति है और वापस बलिया आ रहे हैं तो उनके आने की सूचना भी कंट्रोल रूम को दें और होम क्वारंटाइन में रहें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…