बांसडीह (सहतवार). सहतवार पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर स्थित पुरानी बाजार सोनारी गली में बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल बैट्री, चार्जर, हेड फोन तथा मोबाइल रिपेयरिंग से संबंधित सारे सामानों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार सहतवार पुरानी बाजार के सोनारी गली में नगर के वार्ड नंबर एक निवासी प्रकाश कुमार रावत की मोबाइल सेंटर की दुकान है. पूरे देश में लाक डाउन की वजह से मोबाइल की दुकान बंद थी. बीती रात किसी समय चोरों ने दुकान के ताले को तोड़कर दुकान के अंदर रखा 2 दर्जन से अधिक मोबाइल चार्जर, दो दर्जन बैटरियां, डेढ़ दर्जन से अधिक हेडफोन,डाटा केबल सहित मोबाइल रिपेयरिंग संबंधी अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह किसी ने दुकानदार प्रकाश कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…