Categories: बलिया

बलियाः इन्फ्लूएंजा के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ी सतर्कता

बलिया में इन्फ्लूएंजा के नए वायरस एच 3 एन 2 का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए जिला अस्पताल से सीएचसी पीचएसी पर सतर्कता बढ़ा दी है। बदलते मौसम में चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि अस्पताल के ओपीडी और वार्डों में डॉक्टर-कर्मचारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं और मरीजों को भी कोविड नियमों के पालन का निर्देश कर रहे है। जिला अस्पताल में 10 बेड व बसंतपुर सीएचसी पर कोविड काल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य संसाधन तैयार हैं।

बीमारी के प्रकोप से निटपने के लिए आरटीपीसीआर जांच की संख्या में इजाफा हुआ है। रोज 100 से 150 लोगों की जांचे हो रही है। अब तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। चिकित्सक वायरस से बचाव के लिए मास्क व दूरी बनाने, कुछ देर पर हाथ धोने और और सतर्कता बरतने की भी सलाह दे रहे है। लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टरों से सलाह लेकर ही दवा का प्रयोग करने को कह रहे है।अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरके झा ने कहा कि एक सप्ताह से ऊपर खांसी या बुखार वाले मरीजों की खून जांच व चेस्ट एक्स-रे कराया जाना जरूरी है। इससे संक्रमण कितना है, पता चलता है। उसी अनुसार दवा दी जाती है। उन्होंने लोगों को सलाह ही है कि जुकाम, बुखार की समस्या होने पर उसे अन्य सदस्यों से दूर रखे। चिकित्सक से परामर्श लें कर ही दवा का सेवन करे।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वायरस को खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल वार्ड के बगल में 10 बेड का स्पेशल इन्फ्लुएंजा वार्ड रखा गया है। उसमें मरीज के इलाज के सभी संसाधन मौजूद है। साफ-सफाई पर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार के अनुसार, इन्फ्लुएंजा वायरस को देखते हुए जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी पर संसाधन मौजूद है। लक्षण वाले मरीजों के लिए दवाएं प्रर्याप्त रूप से मौजूद है। कोविड काल के दौरान एल 1, एल 2 अस्पतालों पर मौजूद सभी संसाधन दुरूस्त कर दिए गए है। आक्सीजन की प्रर्याप्त सुविधा मौजूद। आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। जरूरी हुआ तो रोड़वेज व रेलवे स्टेशन पर भी जांच करवाई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago