Categories: बलिया

बलियाः नोटिस देने के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब 300 बकायेदारों पर कार्रवाई करेगा बिजली विभाग

बलिया का विद्युत विभाग बकाया बिल वसूली में जुटा है। विभाग ने 300 बकायेदारों की सूची तैयारी की है जो कई बार चेतावनी के बाद भी बकाया नहीं चुका पाए। अब इन बकायेदारों की आरसी जारी की जाएगी।

बता दें कि जिले में कुल 1.55 लाख बकाएदारों के यहां विभाग का करीब 900 करोड़ का बकाया है। इससे बिजली विभाग घाटे में जा रहा है। आर्थिक संकट को देखते हुए विभाग ने बिल वसूली की कार्रवाई शुरू की। बकाया वसूली के लिए पूरे जनपद में विभागीय अधिकारियों, विजिलेंस व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया जाएगा।  अब विभाग की ओर से ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया जा रहा है जो न तो नोटिस का जवाब दे रहे और न ही बकाया ही जमा कर रहे हैं।विभागीय अधिकारियों के अनुसार 300 ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया गया है और इनकी आरसी जारी कर राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इनमें से अधिकांश बकाएदार 1 लाख से अधिक वाले हैं। अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल का कहना है कि कई बड़े बकाएदार जो बार-बार सूचना व छूट देने की व्यवस्था के बावजूद बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। अब इनकी आरसी जारी की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago