बलिया। मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में प्रतिदिन 2000 मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन सोमवार को रिकार्ड तोड़ 2500 मरीज पहुंचे। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द-पेटदर्द की शिकायत लेकर आए थे।
बता दें कि अस्पताल में सामान्य तौर पर 1500 मरीज पहुंचते हैं। रात 12 बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक 51 मरीजों को भर्ती भी किया गया। अस्पताल में सुबह से दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैबोरेट्री, निशुल्क दवा केंद्र पर लंबी कतारे देखी गई। इतनी ज्यादा संख्या में मरीजों के आने से डॉक्टरों पर भी दबाव पड़ा।
डॉ. रमन कुमार झा ने बताया कि मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन के कारण सर्दी जुकाम पेटदर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है। मरीजों को आसपास जलजमाव न होने देने, सावधानी रखने की सलाह दी। मौसम में बदलाव पर अभी सतर्क रहने की जरूरत है।डॉक्टर ने बताया कि थकावट, संक्रामक जुकाम, उल्टी, दस्त, वायरल, बुखार और प्लेट्सडाउन होने जैसे लक्षण देखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
शरीर का तापमान अधिक होने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कमजोरी महसूस होने लगती है। वायरल से बचाव के लिए हरी सब्जियां, उबला पानी पीएं और समय समय पर डॉक्टर से संपर्क करें। प्रभारी सीएमएस डा. वीके सिंह ने बताया कि वायरल से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने और बाजार की खुली खाद्य चीजों का सेवन न करने की सलाह दी। कहा कि स्वास्थ्य में जरा सा भी बदलाव लगे तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…