बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनई में तैनात तत्कालीन सचिव पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी को तत्कालीन सचिव पर मुकदमा दर्ज कराने और एफआईआर की प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज ब्लॉक के करनई गांव निवासी राजकुमार राय, विनायक राय और राजकुमार राम की ओर से गांव में विकास कार्यों में धांधली, सरकारी धन का गबन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा और निर्माण संबंधी कार्य में अनियमितता के बाबत शपथ पत्र पर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने 30 अगस्त 2019 को जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।
डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव को शिकायत की जांच से संबंधित अभिलेख जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जांच समिति द्वारा प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराई गई है। आख्या में यह उल्लेख किया गया है कि मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी विजय शंकर द्वारा कार्य कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना, टेंडर की पत्रावली, प्राक्कलन, माप पुस्तिका एवं भुगतान संबंधी अभिलेख जांच के समय उपलब्ध नहीं कराया गया।
इसके चलते, जांच में शामिल कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन नहीं किया जा सका। जिसके बाद अब तत्कालीन सचिव विजयशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उसकी प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश हनुमानगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत को दिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…