Categories: बलिया

बलियाः करोड़ों से बना स्पर का नोज धाराशायी, बचाव कार्य जारी, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

बलिया में एनएच-31 को गंगा कटान से बचाने के लिए करोड़ों की लागत से रामगढ़ के पास स्पर का निर्माण किया गया था। लेकिन मंगलवार को स्पर का नोज धाराशायी होने लगा। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कैरेट में मिट्टी भरी बोरी डालवाई गई हैं। बचाव कार्य शुरु है। वहीं स्पर के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि एनएच के बचाव को पिछले वर्ष कार्यदायी संस्था बाढ़ खण्ड ने एनएच बचाव को किमी 27.500 पर 11 करोड़ 3 लाख 37 हजार की लागत से एक स्पर का निर्माण कराया। बारिश के बाद नदी का उफान आते ही मंगलवार सुबह स्पर का नोज नदी में समाने लगा। बोल्डर्स गिरने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोग घबरा गए।

आपात काल में ड्यूटी दे रहे विभागीय कर्मचारियों ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता जावेद अहमद ने तत्काल कैरेट मे बचाव कार्य शुरू कराया। इसमे दर्जनों मजदूर लगाये गए हैं। गौरतलब है कि स्पर निर्माण पहले से ही विवादों में रहा है। कार्य के शुरुआती दिनों से ही स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए थे। अब पानी के उफान आने के बाद स्पर के क्षतिग्रस्त होने पर निर्माण कार्य की पोल खुल गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago