बलिया जिले के निचली इलाकों में बाढ़ का कहर है। रास्ते, घर, खेत सब डूब गए हैं। इसी बीच हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के ऊचकवा डेरा एक युवक के पानी में डूबने की घटना सामने आई। युवक बाढ़ के पानी में तैरकर अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने युवक की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा के ऊचकवा डेरा निवासी उपेन्द्र चौधरी (34साल) पुत्र राधाकृष्ण चौधरी सोमवार की शाम को बाढ़ के पानी में तैरकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच अचानक गहरे पानी में चला गया। आस पास के लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे, प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ के पानी उपेंद्र को खोजना प्रारंभ किया। लेकिन युवक नहीं मिला। अंधेरा होने पर सर्च अभियान बन्द हो गया।
प्रभारी निरीक्षक हल्दी राकेश सिंह ने बताया कि डूबे व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान बन्द कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह पुनः खोजबीन शुरू किया जायेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…