Categories: बलिया

बलिया- जर्जर सड़क की 3 साल बाद मरम्मत नहीं, गड्ढों से लोगों को हो रही परेशान

बलिया डेस्क: हरिहां कला मार्ग 2.5 किलोमीटर की दूरी की सड़क जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवाजाही में परेशानी होती है। गड्ढों में बारिश के दिनों में जहां पानी भरता है वहीं गर्मी और ठंड के दिनों में धूल का गुबार उठता इस मार्ग का निर्माण वर्ष लगभग 2010- 12 में किया गया था, जिसके कुछ वर्षों बाद सड़क की स्थिति धीरे धीरे खराब होती गई। सड़क निर्माण के बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। राहगीरों को 2.5 किलोमीटर की दूरी को तय करने में आधा घंटा से अधिक समय लगता है। क्योंकि इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।

यह सड़क रेवती हरिहां रेखाहां नूरपुर गोवरही होते हुए टी एस बंधा पर मिल जाती हैं। समय-समय पर मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिस पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं है। सड़क पर से डामर उखड़ने से छोटी बड़े गड्ढे बन गए हैं। जो वाहन चालक सहित राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बारिश के बाद गड्ढों में पूरी तरह से पानी भर जाता है । जिससे होकर आवागमन करना मुश्किल हो जाता है।

वाहन इन गड्ढों में फंसने से कई दुर्घटनाएं भी हुई है। यही कारण ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करने से बचते हैं। मगर मजबूरीवश उन्हें आवागमन करना पड़ता है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों को इन सबसे कोई मतलब नहीं हैं और क्षेत्रवासी इस समस्या से जुझ रहे हैं।

सतीश

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago