Categories: बलिया

बलिया- मुख्यमंत्री के साथ कोर कमेटी की बैठक में मेडिकल कालेज की मांग

बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बलिया जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन अभियान का जायजा लेने के लिए उन्होंने ट्रामा सेंटर में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था एवं कोविड नियंत्रण की समीक्षा बैठक की और पुलिस-प्रशासन के कार्याें पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर

कमेटी की बैठक में जिले जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं को लेकर बात रखी।इसमें सभी ने गेहूं क्रय केंद्र की समस्या का प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री के सामने गंगा पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु का चालू करने की मांग की मांग की। जिले में मेडिकल कालेज बनाने, बैरिया में रोडवेज डिपो खोलने समेत  ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के मुद्दे को रखा। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांगों को पूरा करने का आश्वान दिया।

जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि जल्द ही जिले में कई योजनाएं संचालित होगी। वहीँ बेलथारा रोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बलिया में मेडिकल कालेज की चर्चा के दौरान इब्राहिमपट्टी में मौजूद पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह के परिवार के देखरेख में संचालित ट्रस्ट इब्राहिमपट्टी अस्पताल भवन को ही मेडिकल कालेज के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री ने जयप्रकाशनगर व इब्राहिमपट्टी में स्थित अस्पताल को अपग्रेड कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि जिन विभागों में किन्हीं कारणों से कार्य लम्बित है तो सम्बन्धित विभागाध्यक्ष तत्काल अपने मुख्यालय से सम्पर्क कर उनका समाधान करा

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago