Categories: बलिया

सीएम योगी का बलिया दौरा; सपा नेता रहे दिन भर गिरफ्तार!

बलिया। शुक्रवार को बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर आए।उनके आगमन को लेकर बलिया पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था। सीएम योगी के आगमन से पहले पुलिस ने रात से ही विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। जबकि विपक्षी नेता योगी सरकार द्वारा जो वादे किए गए थे वो नहीं होने पर विरोध कर रही थे।

इसीलिए जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में दिन भर बैठाए रखा। समाजवादी पार्टी के जिन नेताओं को विरोध करने के चलते गिरफ्तार किया गया उनमें सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित चौबे, बलिया के लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आशुतोष ओझा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह विशेन, पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ टीडी कॉलेज अंकित मिश्रा, सपा के छात्र नेता सिंटू यादव और प्रियांशु तिवारी, इम्तियाज़ अहमद हैं।

योगी आदित्यनाथ के बलिया दौरे के चलते समाजवादी पार्टी के सभी युवा नेता उनका विरोध कर रहे थे। सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह को जिला अस्पताल से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया जब सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी की तैयारी कर रहे थे। वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजित सत्यम तिवारी के घर से पुलिस ने सुबह हिरासत में लेकर कर थाने भेज दिया। बाद में सीएम योगी के जिले से जाने के बाद सभी नेताओं को रिहा किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago