योगी के दौरे पर युवा चेतना का तंज, मुख्यमंत्री ने बलिया को “पिकनिक स्पाट” बना दिया

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया दौरे पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने तंज कसा है। रोहित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया आए और बिना जनता की समस्याओं का जायज़ा लिए चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर गाँव आए थे अन्न योजना जाँचने परंतु 4 वर्ष से हैबतपुर सहित दर्जन भर गाँव एवं बलिया शहर को बचाने हेतु बांध निर्माण के माँग पर कुछ नहीं किया।

उज्ज्वला योजना का डंका बजाकर भाजपा 2017 में आइ परंतु हैबतपुर को सरकार ने दरकिनार किया।उन्होंने कहा की भाजपा एवं मुख्यमंत्री ने बलिया और हैबतपुर गाँव को पिकनिक स्पाट बना दिया है। चित्तु पांडेय चौराहा के समीप कटहल नाला पुल की स्थिति जर्जर है, NH 31 की स्थिति जरजर है,बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है,पूरा बलिया जलमग्न है आख़िर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन चीज़ों का अवलोकन क्यों नहीं किया।

रोहित  सवाल दागते हुए  कहा की चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री की इस यात्रा से बलिया की जनता को क्या मिला। राजधानी रोड स्थिति कटहल नाला पुल को टीन के घेरे से ढक दिया गया ताकि मुख्यमंत्री को बलिया की विकराल स्थिति न दिखे। ऐसा ही 2021 में अहमदाबाद में हुआ था जब ट्रम्प आए थे। रोहित ने कहा की 2022 में परिवर्तन तय हो चुका है भाजपा का पोल खुल गया है।  बलिया की दुर्गति इतना पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुआ था जो भाजपा राज में हो रहा है। धर्म के आधार पर राजनीति कर भाजपा ने जनता को दिग्भ्रमित कर दिया है अब कोई इनके झाँसे में नहीं आएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago