Categories: बलिया

बलिया- सदर कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग, छात्र नेताओं ने पुतला दहन कर चेताया!

बलिया। जिले में छात्र नेताओं ने  सदर कोतवाल को बर्खास्तगी की मांग को लेकर छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। जहां छात्रों ने सदर कोतवाल का पुतला दहन किया। साथ ही जिला प्रशासन और सदर कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। छात्र संघ नेता धनंजय सिंह विशेन के साथ अभद्र व्यवहार के लिए सदर कोतवाल प्रवीण सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी ना होने पर बड़े पैमाने पर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी।बता दें सदर कोतवाल प्रवीण सिंह पर कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगा है।इस मामले में छात्रों ने पुलिस अधीक्षक और उत्तर प्रदेश प्रशासन से कोतवाल को बर्खास्त करने की मांग की है। इसको लेकर छात्रनेताओं चेताया की यदि सदर कोतवाल की जिला प्रशासन द्वारा बर्खास्तगी नहीं की जाती है तो आंदोलन और भी भव्य होता जाएगा, पुतला दहन करने वालों में आलोक कुंवर, महामंत्री छात्रसंघ अमित सिंह, मोहित चौधरी ,प्रवीण सिंह, अटल पांडे मनुराज भारत ,सौरव सहयोगी सिंटू यादव रिंकू पांडे विशाल यादव ,राजेंद्र यादव ,गुड्डू यादव, आशीष मिश्रा एवं सैकड़ों छात्र नेता जगह जगह मौजूद रहे।कोतवाल पर मारपीट का भी आरोप- छात्र नेताओं का कहना है कि 30 अगस्त को सदर कोतवाल ने छात्र नेता और पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ हाथापाई और गाली गलौज की। इसको लेकर जनपद के छात्रों ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। अगर कोतवाल को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया, तो छात्र जिला प्रशासन के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। ऐसे में उत्पन्न परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago