Categories: बलिया

बलिया- हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चों से साफ कराया शौचालय! जांच के आदेश

बलिया। शिक्षक दिवस को अभी सिर्फ 2 दिन ही बीते और शिक्षक की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां शिक्षक छात्रों से शौचालय साफ करा रहे हैं। वायरल वीडियो ने बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कम्प मचा दिया है। हालांकि प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मामला विकास खंड सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपराकला नम्बर-एक का है। जहां प्रधानाध्यापक विद्यालय के छात्रों से शौचालय साफ करवा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। खास बात यह कि पिछले साल यही प्रधानाध्यापक इसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं से नाली साफ कराने के मामले में सस्पेंड हो चुके हैं।

बता दें वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के बच्चे शौचालय साफ कर रहे हैं और वहीं बगल में ही हेडमास्टर खड़े हैं। एक वीडियो में वह यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि साफ नहीं किया तो शौचालय में ताला लगा देंगे। सफाई के लिए यहां कोई कर्मचारी नहीं है। इधर ग्रामीणों ने कहना है कि विरोध करने पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि विभागीय आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। जब बच्चे ही शौचालय गन्दा करते हैं तो सफाई भी वही करेंगे।

हेडमास्टर पर जल्द होगी कार्रवाई – जबकि खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। गम्भीरता से लेते हुए जांच कर विभागीय उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, प्रभारी बीएसए अखिलेश झा ने कहा कि कुछ लोगों ने वीडियो के साथ इसकी शिकायत की है। बीईओ को जांच दी गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जिले से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

21 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago