पूर्वांचल का दूसरा सबसे बेहतरीन रेलवे स्टेशन बनेगा बलिया, सांसद ने जारी की तस्वीर!

बलिया रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए स्टेशन पर नए एंट्री गेट, नए भवन, ओवरब्रिज और पार्किंग समेत तमाम यात्री सुविधाओं पर काम किया जाएगा। खास बात यह है कि यह काम खुद रेलवे करेगा। इसके लिए कुल करीब 13 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

बलिया। बनारस के बाद अब बलिया रेलवे स्टेशन पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन स्टेशन बन कर तैयार होने जा रहा है। बलिया रेलवे स्टेशन की सूरत अब और बदलने वाली है। बलिया का रेलवे स्टेशन राजस्थानी पत्थर से सजाया जाएगा प्लेट फार्म ग्रेनाइट मार्बल से और दुधिया रौशनी से जगमगायेगा। क्योंकि 13 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन पर कई काम होने वाला हैं। इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ट्वीट कर दी।

सांसद ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन राजस्थानी पत्थर से सजाया जाएगा। प्लेट फार्म ग्रेनाइट मार्बल से और दुधिया रौशनी से जगमगायेगा । लगभग 13 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराये जाएंगे। पूरे स्टेशन के सामने और माल गोदाम रोड से सतीश चंद्र चौराहे तक शीशी रोड और ड्रेनेज कार्य होगा। साथ ही यूसुफपुर स्टेशन, फेफना स्टेशन, चितबड़ागांव स्टेशन, सुरेमनपुर स्टेशन को भी भब्य सजाया जाएगा।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि दोहरीकरण का कार्य 2023 अंत तक पूरा हो जाय जिससे यातायात और सुगम हो जाए। साथ ही व्यापारिक गतिशीलता भी आए। पहली बार बनारस के बाद पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन बलिया स्टेशन बन कर तैयार होगा। बनारस डी आर एम ऑफिस के तर्ज पर बाहर से दिखेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago