बलिया में मौत का तांडव जारी, 72 घंटों में 54 की मौत, जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठप्प!

बलिया जिला अस्पताल में गर्मी का कहर लगातार जारी है। पिछले 72 घंटों में मौत का तांडव मचा और 54 लोगों की मौत हो गई। अभी भी ये सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा 50 साल से अधिक उम्र के लोग काल के गाल में समा रहे हैं।

जिला अस्पताल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो दिल दहला देने वाली हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का हाल कोरोना काल से भी ज्यादा भयावह हो गया है। तीमारदार अपने मरीजों का इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी केवल 2 से 3 डॉक्टर और चंद कर्मचारियों पर आ गई है।

इमरजेंसी वार्ड मरीजों से भरा है और इमरजेंसी वार्ड में बेड का अभाव होने से मरीज गैलरी में लेटे नजर आए। इस भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी। फर्श पर लाशें रखी हैं और तीमारदार उन्हें ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। कई मरीज फर्श पर अपनी सांसे गिनते नजर आए। इन परिस्थितियों के बीच सबसे बुरा हाल मरीजों के परिजनों का है, जो अपने करीबियों को अपनी आंखों के सामने मरता देख रहे हैं।

परिजन डॉक्टरों को बुलाने के लिए मिन्नतें करते नजर आए। ये तस्वीरें किसी को भी डरा सकती है। बेड खाली न होने और डॉक्टरों के अभाव में  अस्पताल में मौत का बुरा दौर जारी है। हालात इतने खराब हैं कि परिजनों को शव वाहन तक नहीं मिल पा रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बलिया का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से भीषण गर्मी में व्यवस्था को लेकर फेल हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago