बलिया। बीए द्वितीय वर्ष के पर्यावरण द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव वापस जा रही छात्रा की मौत रविवार के दिन करीब पौने दस बजे सड़क हादसे में हो गयी। वहीं इसी हादसे में दो छात्राएं तथा एक किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे के बाद सभी को आनन-फानन में सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा रेशमा कुमारी(21) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय,एसआई अजय यादव,बीपी पाण्डेय,सुरजीत सिंह मय हमराह मौके पर पहुंच गये। घटना के बाद छात्रों ने घटनस्थल पर सड़क को जाम कर दिया।आधे घंटे बाद पुलिस तथा समाजसेवी अरूण सिंह एवं नरेन्द्र सिंह आदि द्वारा समझाये जाने पर जाम समाप्त हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के जूठी तिवारी के टोला(मानसिंह छपरा) निवासिनी तथा गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राएं रेशमा कुमारी(21) पुत्री स्व. सीताराम गोंड़,सुनहला साह(18)पुत्री सुरेन्द्र साह,राधा साह (18) पुत्री राजेन्द्र साह तथा
अनुराग(18)वर्ष पुत्र सुरेन्द्र साह महाविद्यालय से परीक्षा देकर रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से अपने घर एक ही बाइक से वापस जा रहे थे। इसी बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के करीब सौ मीटर आगे सामने से आ रही बस से टकरा गये।फलस्वरूप चारों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे।घायलों को टेम्पो से सीएचसी रेवती पहुंचाया।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…