Categories: बलिया

बलिया- ट्यूबवेल के चबूतरे पर मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बलिया में धनौती ग्राम पंचायत में सड़क किनारे स्थित ट्यूबवेल के चबूतरे पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त की। युवक के जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से शव‌‌ की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरखरा के जयनगर निवासी दयाशंकर गुप्ता (27) पुत्र उमाशंकर गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही तफ्तीश शुरू की।

बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल के मालिक शनिवार की रात निमंत्रण में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे। प्रत्येक दिन की तरह वह अपना ट्यूबवेल देखने गए थे। जैसे ही उन्होंने लाइट जला कर देखा तो चबूतरे पर दयाशंकर को अचेत पाया। उन्होंने तत्काल बेरूआरबारी पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत पाया।

मृतक की जेब से मिले मोबाइल से नंबर निकालकर फोन करने पर पता चला की वह जयनगर भरखरा के रहने वाले हैं। उनका एक 6 वर्ष का बेटा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलफाल जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago