Categories: बलिया

बलिया में जब्त शराब को नष्ट करने की कार्रवाई, 20 हजार लीटर शराब पर चलाया बुलडोजर

बलिया- गड़वार थाना क्षेत्र में जब्त अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। जहां लगभग 20 हजार लीटर की मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब की हजारों बोतलों और शीशियों को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। 2017 से लेकर 2021 के बीच कार्रवाई के दौरान शराब जब्त की गई थी।

बता दें रविवार को ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शिववचन, अभियोजन अधिकारी यशराज, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय की देखरेख में थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। और फिर 20 हजार लीटर देशी और अंग्रेजी शराब नष्ट की गई। कोर्ट के आदेश के क्रम में सन 2017 से लेकर 2021 के बीच विभिन्न मुकदमों में विभिन्न स्थानों से जब्त कर नष्ट की गई।

कार्रवाई के दौरान अर्जिनिया, चंडीगढ़ निर्मित गोल्डन ग्रीन व्हिस्की सहित कई प्रकार की जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अपराध निरीक्षक रामअनुराग शुक्ला, हेड दीवान भूपेंद्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, शत्रुघन यादव, चंद्रशेखर चौहान, मुन्ना चौरसिया, वीरेंद्र राम आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago