बलिया में सांसद निधि से बनेंगे चार अत्याधुनिक पार्क, जमीन का चिन्हांकन जारी

बलिया में सांसद निधि से 4 अत्याधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। ये पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन पार्कों के लिए जगह का चिन्हांकन किया जा रहा है। रविवार को सांसद पुत्र विपुलेंद्र सिंह और नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता, मिठाई लाल, अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने स्थानों का जायजा लिया।

नगर के चंद्रशेखर नगर और आवास विकास कॉलोनी में पार्क के लिए जगह का चिन्हांकन किया जा चुका है। रामलीला मैदान और लक्ष्मी राज देवी इंटर कॉलेज मैदान में पार्क बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। जल्द ही पार्क के लिए जमीन खरीदी जाएगी। इसके बाद पार्क बनाने का काम शुरू होगा।

जानकारी के मुताबिक पार्क बनाने के लिए सांसद निधि से पहली किश्त के तौर पर सवा करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर के चंद्रशेखर नगर में बने पार्क पर तत्काल कार्य शुरू होगा। इसके अलावा आवास विकास कालोनी में भी पार्क बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसमें रामलीला मैदान व एलडी कालेज मैदान में पार्क बनाने के लिए जमीन आदि लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा पार्कों में पाथ-वे आदि बनाने का भी काम किया जाएगा। इन पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि शहर को सुंदर व विकसित बनाने के लिए किसी भी तरह का कोर-कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इसमें सबका सहयोग लेकर जो भी विकास संबंधी कार्य होगा उसे प्राथमिकता पर किया जाएगा। नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने कहा कि चुनाव व राजनीति में आपसी विरोध हो सकता है, लेकिन विकास में किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री नारद राय के साथ आवश्यक सुझाव दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago