Categories: बलिया

बलिया स्टेशन पर लंबी लाइन से मिलेगी निजात, लगी 2 नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

बलिया रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को ऑनलाइन टिकट मिल सकेंगे। स्टेशन पर टिकट काउंटर के बगल में दो नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लग गई है। यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन लगाए ज्यादा मशीन से अनारक्षित टिकट बनाकर ले सकते हैं। और आनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

वाणिज्य अधिकारी राजेन्द्र कुमार के मुताबिक मशीन लगने से यात्रियों को सुविधा होगी। मालूम हो कि कोराना काल के बाद स्टेशन पर लगी तीन मशीन बंद हो गई थी। इसके बाद यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। इसके बाद ये मशीन लगाई गई है।

पहले दिन यात्रियों ने डिजिटल भुगतान कर ही टिकट बनाया। टिकट बनाते समय क्यूआर कोड सलेक्ट कर गुगल या फोन पे से पैसा का भुगतान कर लोगों ने खुद टिकट बनाए। लोगों ने स्टेशन पर टिकट मशीन लगाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टिकट मशीन लग जाने से सुविधा होगी। कई बार लाइन में लगने पर काफी समय लग जाता था। इससे समय को बर्बादी नहीं होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago