बलिया की बेटी आरुषि ने हासिल की एक और कामयाबी, दूसरी बार जीता कांस्य पदक

बलिया की बेटी आरूषि ने सफलता के एक और सफलता हासिल करके शहर का नाम देश भर में रोशन किया है. आरुषि ने एक बार फिर से स्केटिंग चैम्पिनशिप में कांस्य पदक जीता है. यह उनकी दूसरी सफलता है. दरअसल नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में स्केटिंग चैम्पियनशिप आयोजित की गयी थी. आरएसएफआई की तरफ से इसका आयोजन किया गया था जिसमे आरुषि ने बाज़ी मार ली है.

उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके उनके घर वाले बल्कि बलिया के लोगों में भी ख़ुशी की लहर है. बलिया की बेटी को लोग लगातार लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं और सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि इस नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन पांच से आठ अक्तूबर के बीच हुआ.

ख़ास बात यह है कि आरुषि को मिला यह दूसरा कांस्य पदक है. इससे पहले भी नोएडा में हुई चैम्पियनशिप में उन्होंने बलिया के लोगों का मान बढाया था और कांस्य पदक जीता था. आरुषि अभी आठवीं क्लास में पढ़ती हैं और इतनी सी उम्र में उन्होंने यह कमाल करके दिखाया है. अभी उन्हें सफलता की और ऊँचाइयों पर चढ़ना है. आने वाले 20 अक्तूबर को मुम्बई में आईसीएसई बोर्ड की तरफ से नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप किया जा रहा है, जिसमे आरुषि भी हिस्सा लेंगी.

घर वालों को उम्मीद है कि आरुषि इस चैम्पियनशिप में भी बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे. उनके पिता उमेश पाण्डेय का कहना है कि मुंबई में होने वाली चैम्पियनशिप में भी आरुषि बढियां प्रदर्शन करेंगी. घर वालों का आरुषि को पूरा सपोर्ट है. खैर, बलिया के लोगों को भी आरुषि से बड़ी उम्मीदें हैं.

फिलहाल इतनी बड़ी सफलता के बाद आरुषि का पूरा फोकस मुंबई में होने वाली चैम्पियनशिप पर है. इसके लिए वह कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं. उनका अभ्यास लगातार चालू है. उनकी मेहनत देखकर लोगों की उम्मीदें और मज़बूत हुई हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago