Categories: बलिया

बलिया में साइबर ठगी के खिलाफ चला अभियान, लोगों के खाते में वापस हुए 78 लाख रुपए

बलिया साइबर सेल को साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बलिया में एक अक्टूबर से लेकर तीस अक्टूबर तक साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के खाते में उनके पैसे वापस भेजवाए गए। साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के खाते में लगभग 79 लाख रुपए वापस कराए गए। बलिया के पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में साइबर ठगों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र औ साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी या ऑनलाइन फर्जीवाड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाई गई। अभियान के तहत अक्टूबर महीने कुल 789572 रुपए वापस कराए गए। इस कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है।

पुलिस ने उन लोगों की सूची जारी की है जो इस महीने में साइबर ठगी के शिकार हुए और उनका पैसा साइबर टीम ने वापस कराया है। 6 अक्टूबर को बलिया जिले के सिकन्दरपुर के कठौरा थाना के एक व्यक्ति के साथ यह ठगी हुई थी। जिसे 27000 रुपए वापस कराए गए हैं। कोतवाली थाना के एक व्यक्ति के 32472 रुपए वापस कराए गए हैं। जेपी नगर कोतवाली थाना के एक शख्स के 3500 रुपए वापस कराए गए। पहाड़पुर थाना रसड़ा के एक व्यक्ति को 9000 रुपए वापस कराए गए।

बलिया के मनियर थाने के अहिरौली पांडेय के रहने वाले एक शख्स को सबसे बड़ी चपत लग गई। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी कि साइबर ठगों ने 700670 रुपए उड़ा दिए हैं। साइबर क्राइम सेल और सर्विलांस टीम अहिरौली पांडेय के अभियुक्त संदीप कुमार भारती, अशोक सिंह और मनोज भारती की तलाश कर रही थी। गत 14 अक्टूबर को पुलिस मनियर के राजीव सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा अलग-अलग खातों से ट्रांसफर किए गए 545000 रुपए भी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस के अनुसार ये रकम अभियुक्तों के ही खातों में होल्ड किए गए हैं। अदालत से आदेश के बाद ये पैसा वादी के खाते में भेजा गया। पुलिस ने बताया है कि शेष पैसे की रिकवरी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा 29 अक्टूबर को भी बलिया साइबर टीम ने सोनाडीह थाना उभांव के एक व्यक्ति के 172600 रुपए वापस कराए। गौरतलब है कि बलिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में साइबर ठगी के खिलाफ अभियान चलाकर ठगों पर नकेल कसी जा रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago