बलिया: प्राथमिक विद्यालय की सीलिंग गिरने से दो छात्राएं घायल, प्रधानाध्यापक ने क्या कहा?

बलिया जनपद के चिलकहर में एक गांव वीरपुर है। वीरपुर गांव में एक प्राथमिक विद्यालय है। शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे के छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान सीलिंग का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ रही दो छात्राएं घायल हो गईं।

कमरे की छत का प्लास्टर ऋचा यादव पुत्री स्व. रवि प्रकाश और अनु यादव पुत्री अनिल यादव के सिर पर गिर गया। जिससे दोनों लड़कियों का सिर फट गया। सिर फटने के बाद दोनों को आननफानन में कुरेजी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा है कि “हमने कई बार विद्यालय की छत के जर्जर होने की लिखित शिकायत अधिकारियों से की है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। बार-बार इसी जर्जर कमरे में पढ़ाई जारी रखने की बात कही गई। जिसका परिणाम हमारे सामने है।”

वीरपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई इस घटना के बाद ब्लॉक संसाधन समन्वयक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत टूटे हुए कमरे में जाकर स्थिति देखी। ब्लॉक संसाधन समन्वयक ने प्रधान से इस बाबत सवाल भी किए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि यह केवल एक गोल पास करने का तरीका है। ब्लॉक संसाधन समन्वयक को विद्यालय के जर्जर हालत की पहले से ही जानकारी थी लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसकी वजह से आज दो छात्राएं घायल हो गईं।

आरोप है कि छत के प्लास्टर का जब काम हो रहा था तब ही इसमें घपलेबाजी हई थी। कहा जा रहा है कि आला अधिकारियों की मिलीभगत से ही प्लास्टर के काम लाल बालू के बजाए सफेद (कच्चे बालू) का इस्तेमाल किया गया। जिसकी वजह से प्लास्टर टिक नहीं सका। सवाल है कि कब तक अधिकारी अपनी जेब भरने के लिए बच्चों की जान जोखिम में डालते रहेंगे? सवाल ये भी है कि क्या इस मामले में जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी?

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago