बलिया। बारिश का मौसम आते ही विकास कार्यों की असल स्थित सामने आने लगती हैं सिकंदरपुर भी इसी समस्या से ग्रसित हैं लेकिन सिकंदरपुर नगर पंचायत 71 लाख की लागत से तीन नाले बनाने का प्रस्ताव पास किया हैं। आपको बता दें कि 17.50 लाख की पहली क़िस्त भी शासन द्वारा जारी कर दिया गया हैं यहीं नहीं सिकंदरपुर नगर पंचायत ने जल्द ही टेंडर की कार्रवाई और काम शुरू होने की बात कहीं।
शासन की ओर से वार्ड नंबर 5 और 6 में बस स्टैंड चौराहे से लेकर जलीलपुर तक नाला निर्माण के लिए 23.58 लाख रुपए आवंटित किए हैं 23.83 और 23.34 लाख में दो और नाले बनाने के लिए राशि आवंटित की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि ऐसे कार्य पहले भी किए जा चुके हैं लेकिन कोई भी नाला कारगर साबित नहीं हुए हैं पैसे आंवटित होते हैं और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं देखना है इस बार भी सिर्फ नाम के नाले बनेंगे या वाक़ई में नाले जनता को जल-जमाव से निजात दिलाएंगे।
रिपोर्ट- नितेश सिंह
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…