बलिया- करोड़ों खर्च फिर भी स्वास्थ्य उपकेंद्र अधूरा, 10 साल बाद भी नहीं मिली सुविधा

बलिया में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। बैरिया विधानसभा के सबलपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण काम सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और टीकाकरण के लिए बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण अधूरा होने से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उपकेन्द्र के भवन का निर्माण लगभग 10 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। जिससे सरकार के लाखों रूपये खर्च होने के बाद भी पूरी तरह से निरर्थक साबित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रति स्वास्थ्य उपकेन्द्र लगभग 20 लाख रुपये सरकार ने स्वीकृत किए थे। बावजूद इसके स्वास्थ्य उपकेन्द्र नहीं बन पाए। बैरिया विकासखण्ड के सबलपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण काफी दिनों पहले शुरू कराया गया था। आधा अधूरा निर्माण के बाद काम बंद हो गया, जिस पर जंगली पौधे और झाड़ियां उग आई हैं। इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली को छलावा बताया। अधिकारियों पर सरकारी धन का लूटखसोट का आरोप भी लगाया।

बता दें विकासखण्ड बैरिया में कुल 29 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए मात्र एक दर्जन एएनएम की तैनाती है। अगर एक एएनएम को दो स्वास्थ्य उपकेन्द्र दिया जाता है तो भी सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती नहीं हो पा रही है। नतीजन परिवार कल्याण कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित है।

जल्द होगा उपकेंद्र का निर्माण पूरा- वहीं सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि खाली स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तत्काल एएनएम की तैनाती की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा अधूरे उपकेंद्र को लेकर कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। आप के माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अधूरे स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कार्य अविलम्ब पूरा कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago